More
    Homeमध्यप्रदेशMP Police के 100 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा DG प्रशस्ति पत्र और डिस्क,...

    MP Police के 100 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा DG प्रशस्ति पत्र और डिस्क, 5 IG और 6 DIG भी सम्मानित

    Published on

    spot_img

    भोपाल। DG Commendation: मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य, उल्लेखनीय योगदान और विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क से सम्मानित किया जाएगा। नवंबर 2025 के लिए चयनित इन पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

    सम्मान पाने वालों में आईजी स्तर के पांच अधिकारी शामिल हैं। इनमें इंदौर ग्रामीण जोन के आईजी अनुराग, भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार, भोपाल ग्रामीण जोन की आईजी रुचिवर्धन मिश्र, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के तत्कालीन आईजी अंशुमान सिंह तथा राज्य साइबर मुख्यालय के आईजी शियाष ए. शामिल हैं।

    6 DIG भी सूची में

    डीआईजी स्तर पर सत्येंद्र कुमार शुक्ल, बीरेंद्र कुमार सिंह, विनीत कपूर, मनोज कुमार सिंह, रियाज इकबाल और मयंक अवस्थी का चयन किया गया है।
    पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त, सेनानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर पर अखिल पटेल, षियाज के.एम., आदर्शकांत शुक्ला, मलय जैन, अमित सक्सेना, प्रणय नागवंशी, राकेश कुमार पेंद्रो, शालिनी दीक्षित और गोपाल सिंह धाकड़ को भी सम्मान मिलेगा।

    DSP स्तर पर 8 अधिकारी

    डीएसपी स्तर पर अंकिता खातरकर, सत्येंद्र घनघोरिया, नीलम बघेल, रवि प्रकाश सिंह भदौरिया, आकाश अमलकर, उदित मिश्रा, नीतेश पटेल और योगेश सिंह तोमर चयनित हुए हैं।
    इनके अलावा 14 निरीक्षक, 26 उप निरीक्षक, 7 सहायक उप निरीक्षक, 12 प्रधान आरक्षक और 13 आरक्षक भी पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क से सम्मानित किए जाएंगे। इस प्रकार कुल 100 अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन हुआ है।

    2002 में शुरू हुआ था सम्मान

    पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क सम्मान की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी। यह सम्मान आठ अलग-अलग श्रेणियों में दिया जाता है। इनमें दस्यु विरोधी, नक्सल विरोधी और अन्य अभियानों में उल्लेखनीय उपलब्धि, प्राकृतिक आपदा के दौरान सराहनीय कार्य, खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना तथा पुलिस कार्यप्रणाली में नए प्रयोग प्रमुख हैं।

    इसके अलावा लगातार 15 वर्ष तक उत्कृष्ट एवं स्वच्छ सेवा रिकॉर्ड, 15 वर्ष तक दुर्घटनारहित वाहन संचालन, अनसुलझे मामलों को सुलझाने तथा अन्य प्रशंसनीय कार्यों के लिए भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सम्मान प्रदान किया जाता है।

    Latest articles

    कराची के मंदिर में ‘रामायण’ की धूम, रणबीर-यश के पोस्टर पर लगे जय श्रीराम के नारे

    मुंबई। Ramayana Movie : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’...

    महिला का दावा-मंत्री नागर सिंह चौहान के साथ 20 साल से रिश्ते में 

    भोपाल/आलीराजपुर। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान को लेकर एक महिला के वीडियो...

    सुप्रीम कोर्ट सख्त, डिजिटल ठगी पर बैंकों की जवाबदेही तय करने पर जोर

    नई दिल्ली। डिजिटल गिरफ्तारी और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट...

    यूपी चुनाव से पहले भाजपा का मंथन तेज, नितिन नवीन ने महासचिवों संग बनाई रणनीति

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियों और राजनीतिक गतिविधियों...

    More like this

    कराची के मंदिर में ‘रामायण’ की धूम, रणबीर-यश के पोस्टर पर लगे जय श्रीराम के नारे

    मुंबई। Ramayana Movie : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’...

    महिला का दावा-मंत्री नागर सिंह चौहान के साथ 20 साल से रिश्ते में 

    भोपाल/आलीराजपुर। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान को लेकर एक महिला के वीडियो...

    सुप्रीम कोर्ट सख्त, डिजिटल ठगी पर बैंकों की जवाबदेही तय करने पर जोर

    नई दिल्ली। डिजिटल गिरफ्तारी और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट...