More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में वकील से मारपीट के आरोप में जहांगीराबाद TI समेत 3...

    भोपाल में वकील से मारपीट के आरोप में जहांगीराबाद TI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    Published on

    spot_img

    भोपाल। वरिष्ठ अधिवक्ता से कथित मारपीट और बदसलूकी के मामले में भोपाल के जहांगीराबाद थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी जोन-1 अखिल पटेल ने बुधवार, 23 सितंबर 2026 को निलंबन के आदेश जारी किए। निलंबित पुलिसकर्मियों में TI के अलावा आरक्षक यश लखेरा और रामस्वरूप शामिल हैं। तीनों को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 22 सितंबर की रात खटलापुरा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान रास्ता पूछने और यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश रावल और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद पुलिस अधिवक्ता को जहांगीराबाद थाने लेकर पहुंची, जहां उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट और बदसलूकी की गई।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता जहांगीराबाद थाने पहुंच गए। करीब 50 वकीलों ने देर रात तक थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन देर रात करीब तीन बजे तक चला।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई की और जहांगीराबाद TI राजन सिंह अहिरवार सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Latest articles

    भोपाल में आर्मी डे परेड की तैयारी तेज, 45 हजार दर्शकों के लिए इंतजाम

    भोपाल। Bhopal Army Day Parade: राजधानी में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे...

    सनी देओल के हनुमान अवतार पर सस्पेंस, ‘रामायण’ के दूसरे भाग की रिलीज पर भी नजरें

    मुंबई। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को लेकर दर्शकों...

    एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, नए पुलिस प्रमुख की दौड़ में तीन नाम

    भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर...

    कैंसर की 543 दवाओं की कीमतों में बदलाव, 9 नवंबर से लागू होंगे नए दाम

    नई दिल्ली। Cancer Medicine Prices: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 543 दवाओं...

    More like this