More
    HomeदेशRajya Sabha Election 2026: 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर...

    Rajya Sabha Election 2026: 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को मतदान; 29 सितंबर से नामांकन

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। Rajya Sabha Election 2026 : चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की कुल 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर नियमित चुनाव होगा, जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। सभी सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।

    25 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल

    उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर निर्वाचित मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव शामिल हैं।

    उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का कार्यकाल भी 25 नवंबर को पूरा हो रहा है।

    पश्चिम बंगाल में राज्यसभा सीट पर उपचुनाव

    पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। यह सीट रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है। उनका कार्यकाल अप्रैल 2032 तक था। रिक्त सीट को भरने के लिए आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है।

    29 सितंबर से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

    चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

    16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

    वरीयता क्रम के लिए बैंगनी पेन अनिवार्य

    राज्यसभा चुनाव में मतपत्र पर वरीयता क्रम दर्ज करने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। मतदाता को केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंगनी रंग के स्केच पेन से ही वरीयता अंकित करनी होगी। किसी अन्य पेन का इस्तेमाल मान्य नहीं होगा।

    आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति तथा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

     

    Latest articles

    एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, नए पुलिस प्रमुख की दौड़ में तीन नाम

    भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर...

    कैंसर की 543 दवाओं की कीमतों में बदलाव, 9 नवंबर से लागू होंगे नए दाम

    नई दिल्ली। Cancer Medicine Prices: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 543 दवाओं...

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, 64 लोगों की मौत; बचाव अभियान जारी

    मैड्रिड। स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर ने भारी तबाही मचा दी।...

    ‘ज्ञानेश कुमार को जाना होगा’, सीजेपी ने इंडिया गठबंधन की रैली को दिया समर्थन

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान...

    More like this

    एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, नए पुलिस प्रमुख की दौड़ में तीन नाम

    भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर...

    कैंसर की 543 दवाओं की कीमतों में बदलाव, 9 नवंबर से लागू होंगे नए दाम

    नई दिल्ली। Cancer Medicine Prices: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 543 दवाओं...

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, 64 लोगों की मौत; बचाव अभियान जारी

    मैड्रिड। स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर ने भारी तबाही मचा दी।...