More
    Homeमनोरंजनभोपाल में ‘हनुमान अंश’ की टीम से रूबरू होंगे दर्शक, पार्वती माई,...

    भोपाल में ‘हनुमान अंश’ की टीम से रूबरू होंगे दर्शक, पार्वती माई, गोपाल और चांद चोर आएंगे सामने

    Published on

    spot_img

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार इस वीकेंड भोपाल में दर्शकों से सीधे रूबरू होंगे। फिल्म में गोपाल बहेलिया, पार्वती माई और चांद चोर की भूमिका निभाने वाले कलाकार शनिवार को भोपाल पहुंचेंगे। शाम को अवधपुरी स्थित रीगल सिनेमा में फिल्म की टीम दर्शकों के साथ बातचीत करेगी और फिल्म से जुड़े अनुभव साझा करेगी।
    फिल्म में गोपाल बहेलिया का किरदार भगवानदास पटेल, पार्वती माई का किरदार नेहा परांजपे और चांद चोर की भूमिका अभिषेक मिश्रा ने निभाई है।

    रविवार को दो स्थानों पर दर्शकों से मिलेगी टीम

    शनिवार के कार्यक्रम के बाद ‘हनुमान अंश’ की टीम रविवार को भी भोपाल में दर्शकों से मुलाकात करेगी। सुबह 11:30 बजे बंसल प्लाजा मल्टीप्लेक्स और दोपहर 2:30 बजे डीबी मॉल में कलाकार दर्शकों से संवाद करेंगे।

    मध्य प्रदेश से है फिल्म का खास कनेक्शन

    ‘हनुमान अंश’ का मध्य प्रदेश से भी खास जुड़ाव है। फिल्म में गोपाल बहेलिया की भूमिका निभाने वाले भगवानदास पटेल जबलपुर के रहने वाले हैं। मुंबई पहुंचने से पहले उन्होंने करीब छह वर्षों तक थिएटर में काम किया। इसके बाद उन्होंने टीवी, फिल्मों और वेब सीरीज में विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। उनके प्रमुख प्रोजेक्ट्स में प्रेम रतन धन पायो, थार, रंगबाज और फोटोग्राफ शामिल हैं।

    फिल्म से जुड़े गायक साधु तिवारी ग्वालियर के रहने वाले हैं। वहीं सागर के दिव्यांग गायक सुनील लोधी ने फिल्म में बुंदेली भजन को अपनी आवाज दी है।

    सीएम मोहन यादव भी देख चुके हैं फिल्म

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी हाल ही में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देख चुके हैं। सुनील लोधी की प्रतिभा की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने निवास पर बुलाकर एक लाख रुपये की सम्मान निधि से सम्मानित किया था। फिल्म के आठ वर्षीय बाल कलाकार मास्टर सात्विक शर्मा भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं।

    भोपाल में होने वाले इन कार्यक्रमों के दौरान फिल्म के कलाकार दर्शकों से सीधे संवाद करेंगे और शूटिंग से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। इससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ने की उम्मीद है।

    Latest articles

    ‘हनुमान अंश’ ने छेड़ी बहस: क्या सिनेमा फिर लौटा रहा है समाज के खोए हुए मूल्य? दर्शकों ने दिए बेबाक जवाब

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों और प्रबुद्ध नागरिकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने...

    MBBS Seats: देश में 13,186 नई सीटें बढ़ीं, MP को मिलीं 520 सीटें

    नई दिल्ली। मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग...

    हरदा में चेक बाउंस मामले में निशांत पुनासे को 1 साल की सजा, 17.32 लाख रुपए प्रतिकर का आदेश

    हरदा। हरदा की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अदालत ने चेक बाउंस के मामले में...

    दागी उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी

    Criminal Politics: लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है और इस विश्वास...

    More like this