More
    HomeदेशFSSAI की बड़ी कार्रवाई: नेस्ले-पेप्सिको समेत कंपनियों को 150 नोटिस, डोमिनोज के...

    FSSAI की बड़ी कार्रवाई: नेस्ले-पेप्सिको समेत कंपनियों को 150 नोटिस, डोमिनोज के 5 लाइसेंस सस्पेंड

    Published on

    spot_img

    नई दिल्ली। खाद्य उत्पादों के विज्ञापन, पैकेजिंग और लेबल पर किए जाने वाले दावों को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रामक विज्ञापन, गलत दावे और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन के मामलों में हाल के महीनों में करीब 150 नोटिस जारी किए गए हैं। कार्रवाई के दायरे में नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, कोका-कोला इंडिया समेत कई बड़े फूड ब्रांड और फूड सर्विस कंपनियां शामिल हैं।

    FSSAI की जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुछ कंपनियों के लाइसेंस निलंबित और रद्द भी किए गए हैं। नियामक का कहना है कि खाद्य सुरक्षा, उत्पादों की लेबलिंग और विज्ञापनों में किए जाने वाले दावों की लगातार निगरानी की जा रही है।

    अमेजन और फ्लिपकार्ट को 12 नोटिस

    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट को कुल 12 नोटिस जारी किए गए हैं। FSSAI ने अमेजन के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द किया है। वहीं, KFC, मैकडॉनल्ड्स, पिज्जा हट, डोमिनोज और कोस्टा कॉफी जैसे प्रमुख फूड सर्विस ब्रांड्स को 30 से ज्यादा नोटिस दिए गए हैं।

    नियमों के उल्लंघन के मामलों में डोमिनोज के पांच लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। नियामक की कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य कारोबारियों को नियमों के पालन के लिए जिम्मेदार बनाना और उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराना है।

    नेस्ले, पेप्सिको और कोका-कोला भी जांच के दायरे में

    नेस्ले इंडिया, पेप्सिको और कोका-कोला इंडिया समेत कई बड़ी कंपनियों को उत्पादों और विज्ञापनों में किए गए दावों से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर नोटिस मिले हैं। FSSAI यह देख रहा है कि कंपनियां अपने उत्पादों की सामग्री, गुणवत्ता और स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में उपभोक्ताओं को सही और प्रमाणित जानकारी दे रही हैं या नहीं।

    नोटिस के बाद कंपनियों ने शुरू किए सुधार

    FSSAI के अनुसार, नोटिस जारी होने के बाद कई कंपनियों ने अपनी कमियों को दूर करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए हैं। हालांकि, खाद्य सुरक्षा और लेबलिंग नियमों के पालन की निगरानी आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन सामने आने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

    ‘हेल्दी’ और ‘100% नेचुरल’ जैसे दावों से रहें सावधान

    खाद्य उत्पाद खरीदते समय पैकेट पर लिखे ‘हेल्दी’, ‘नेचुरल’ और ‘100% शुद्ध’ जैसे दावों को देखकर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। उपभोक्ताओं को उत्पाद की सामग्री, पोषण संबंधी जानकारी, एक्सपायरी डेट और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से पढ़ने चाहिए।

    खासकर किसी बीमारी को ठीक करने या बड़े स्वास्थ्य लाभ का दावा करने वाले खाद्य उत्पादों को खरीदते समय अधिक सावधानी बरतनी जरूरी है।

     

    Latest articles

    भोपाल में आर्मी डे परेड की तैयारी तेज, 45 हजार दर्शकों के लिए इंतजाम

    भोपाल। Bhopal Army Day Parade: राजधानी में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे...

    सनी देओल के हनुमान अवतार पर सस्पेंस, ‘रामायण’ के दूसरे भाग की रिलीज पर भी नजरें

    मुंबई। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को लेकर दर्शकों...

    एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, नए पुलिस प्रमुख की दौड़ में तीन नाम

    भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर...

    कैंसर की 543 दवाओं की कीमतों में बदलाव, 9 नवंबर से लागू होंगे नए दाम

    नई दिल्ली। Cancer Medicine Prices: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 543 दवाओं...

    More like this

    भोपाल में आर्मी डे परेड की तैयारी तेज, 45 हजार दर्शकों के लिए इंतजाम

    भोपाल। Bhopal Army Day Parade: राजधानी में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे...

    सनी देओल के हनुमान अवतार पर सस्पेंस, ‘रामायण’ के दूसरे भाग की रिलीज पर भी नजरें

    मुंबई। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ को लेकर दर्शकों...

    एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, नए पुलिस प्रमुख की दौड़ में तीन नाम

    भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर...