More
    Homeमनोरंजनबॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का दबदबा, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की...

    बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का दबदबा, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रफ्तार अब भी धीमी

    Published on

    spot_img

    मुंबई। सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का प्रदर्शन बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। जैकी श्रॉफ की नई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ वीकएंड पर भी दर्शकों को आकर्षित करने में सफल नहीं रही, जबकि ‘दृश्यम 3’ लगातार शानदार कमाई कर रही है।

    ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की सुस्त शुरुआत

    29 मई को रिलीज हुई जैकी श्रॉफ अभिनीत ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ बच्चों और सुपरहीरो की कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म ने पहले दिन 25 लाख रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई बढक़र 50 लाख रुपये पहुंची। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 75 लाख रुपये रहा, जो वीकएंड के लिहाज से काफी कम माना जा रहा है।

    ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में मामूली बढ़त

    लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने नौवें दिन शनिवार को 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    ‘पति पत्नी और वो दो’ की रफ्तार भी धीमी

    आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म ने 16वें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 44.95 करोड़ रुपये हो गया।

    ‘दृश्यम 3’ ने बनाए रखी बढ़त

    मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ रिलीज के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दसवें दिन शनिवार को 5.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 91.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है। मजबूत कंटेंट और दर्शकों के सकारात्मक रुझान के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़त बनाए हुए है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस की दौड़ में साउथ की फिल्मों का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जबकि कई बॉलीवुड फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए संघर्ष करती दिखाई दे रही हैं।

    Latest articles

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    Bhakti Yoga : भक्ति शब्दों से परे ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग

    भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में भक्ति को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सहज और प्रभावी...

    दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: संसद चलो मार्च में शामिल 2,873 लोगों की पहचान, 989 का आपराधिक रिकॉर्ड मिला

    नई दिल्ली। 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों...

    दतिया उपचुनाव: शाम 5 बजे थमेगा प्रचार का शोर, 30 जुलाई को 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2.20 लाख मतदाता

    भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार...

    More like this

    ‘राणा जी 2.0’ रिलीज होते ही माहिरा शर्मा विवादों में

    मुंबई। बॉलीवुड के क्लासिक गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लगातार...

    Bhakti Yoga : भक्ति शब्दों से परे ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग

    भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में भक्ति को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सहज और प्रभावी...

    दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: संसद चलो मार्च में शामिल 2,873 लोगों की पहचान, 989 का आपराधिक रिकॉर्ड मिला

    नई दिल्ली। 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों...