More
    Homeमनोरंजन'रामायण' में रावण बने यश ने की रणबीर कपूर की जमकर तारीफ,...

    ‘रामायण’ में रावण बने यश ने की रणबीर कपूर की जमकर तारीफ, बोले- पूरा भारत देखेगा तुम्हारा समर्पण

    Published on

    spot_img

    मुंबई। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म के ‘प्रथम संकल्प’ कार्यक्रम में रावण की भूमिका निभा रहे अभिनेता यश ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और सह-कलाकार रणबीर कपूर तथा साई पल्लवी की खुलकर सराहना की।

    कार्यक्रम में यश ने हिंदी में बोलने की कोशिश करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा को इस अवसर के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरी टीम का एक ही उद्देश्य है-भगवान श्रीराम की कहानी को वैश्विक स्तर पर सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करना।

    रणबीर कपूर की तारीफ में क्या बोले यश?

    फिल्म में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर की प्रशंसा करते हुए यश ने कहा, “रणबीर, तुमने कमाल का काम किया है। पूरा भारत देखेगा कि तुमने इस किरदार के लिए खुद को कितनी ईमानदारी से समर्पित किया है और स्क्रीन पर क्या जादू रचा है।”

    यश के इस बयान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों की खूब तालियां बटोरीं।

    साई पल्लवी को बताया शानदार अभिनेत्री

    माता सीता की भूमिका निभा रहीं साई पल्लवी की तारीफ करते हुए यश ने कहा कि वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं।

    उन्होंने कहा,“साई की आंखें ही सब कुछ बयां कर देती हैं। सीता के किरदार में उनका अभिनय दर्शकों को जरूर प्रभावित करेगा।”

    नमित मल्होत्रा को दिया श्रेय

    यश ने कहा कि इस भव्य फिल्म को साकार करने का सबसे बड़ा श्रेय निर्माता नमित मल्होत्रा को जाता है। उनके अनुसार, पूरी टीम किसी व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम की कथा को दुनिया भर तक पहुंचाने के साझा उद्देश्य के साथ काम कर रही है।

    ‘रामायण’ में दिखेगी दमदार स्टारकास्ट

    फिल्म में यश लंकापति रावण, रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं काजल अग्रवाल रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। काजल ने पहले ही स्पष्ट किया है कि फिल्म के पहले भाग में उनका स्क्रीन टाइम सीमित होगा, क्योंकि कहानी उस चरण तक पहुंचेगी जब श्रीराम लंका पहुंचते हैं।

    इसके अलावा फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और रकुल प्रीत सिंह जैसे कई चर्चित कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

    Latest articles

    हिंउस समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी के आरोप

    भोपाल। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी से जुड़ा विवाद थमने का नाम...

    हरदीप सिंह पुरी की एमपी से राज्यसभा उम्मीदवारी के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, भोपाल में पुतला फूंका

    भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवारी के...

    एमपी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 दिन में 1.24 करोड़ की चोरी की संपत्ति जब्त

    भोपाल/सीहोर/शाजापुर/रीवा। मध्यप्रदेश में चोरी की वारदातों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...

    मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर गिरी लकड़ी, मां-बेटे समेत तीन की मौत

    छतरपुर। छतरपुर जिले में  चंदला थाना क्षेत्र में लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते...

    More like this