More
    Homeविदेशईरान के साथ समझौते पर अंतिम फैसला 30 मई को, डोनाल्ड ट्रंप...

    ईरान के साथ समझौते पर अंतिम फैसला 30 मई को, डोनाल्ड ट्रंप ने रखीं कई बड़ी शर्तें

    Published on

    spot_img

    वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित युद्धविराम और शांति समझौते पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। ट्रंप ने बताया कि इस मुद्दे पर व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में अहम बैठक हो रही है, जिसमें समझौते के मसौदे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि किसी भी समझौते के लिए ईरान को कुछ अहम शर्तें माननी होंगी। इनमें ईरान द्वारा परमाणु हथियार विकसित न करने की गारंटी, होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी जहाजों के लिए खोलना और समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाना शामिल है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर सकता है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के युद्धविराम को लेकर एक प्रारंभिक समझौता तैयार किया गया है। इस दौरान दोनों देश स्थायी शांति समझौते और परमाणु कार्यक्रम को लेकर आगे की बातचीत करेंगे। हालांकि तेहरान की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर सभी शर्तों पर सहमति की पुष्टि नहीं की गई है।

    सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित समझौते में ईरान की जमी हुई संपत्तियों तक सीमित पहुंच, तेल निर्यात में राहत और क्षेत्रीय तनाव कम करने जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। वहीं इजराइल समेत कुछ अमेरिकी सहयोगी देशों ने समझौते की कुछ शर्तों पर चिंता जताई है। दुनिया की नजर अब व्हाइट हाउस की बैठक पर टिकी है, क्योंकि यह समझौता पश्चिम एशिया की राजनीति और वैश्विक तेल बाजार पर बड़ा असर डाल सकता है।

    Latest articles

    खनन माफिया के हौसले बुलंद: आखिर किसके संरक्षण में कानून को चुनौती?

    मध्यप्रदेश में अवैध खनन का कारोबार अब केवल प्राकृतिक संसाधनों की लूट तक सीमित...

    भारत की रक्षा ताकत बढ़ी, 5000 KM दूर से आने वाली मिसाइलों को रोकने वाला सिस्टम सफल

    नई दिल्ली। भारत ने अपनी सामरिक और रक्षा क्षमता को नई ऊंचाई पर पहुंचाते...

    MP में मानसून की दस्तक करीब, 33 जिलों में बारिश और 5 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट

    भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग के...

    MP में पटवारियों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी, पात्रता और नियम तय

    भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

    More like this