More
    Homeमनोरंजनआलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अक्षय कुमार...

    आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अक्षय कुमार की ‘वेलकम 3’ की रफ्तार हुई धीमी

    Published on

    spot_img

    मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इस समय फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। 26 जून को रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (जिसे ‘वेलकम 3’ भी कहा जा रहा है) ने शुरुआती दिनों में मजबूत प्रदर्शन किया था। फिल्म ने 7 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 93.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, लेकिन 8वें दिन इसकी रफ्तार में गिरावट दर्ज की गई।

    इस गिरावट की एक बड़ी वजह आलिया भट्ट की नई रिलीज फिल्म ‘ऐल्फा’ को माना जा रहा है, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के पहले ही दिन ‘ऐल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दर्ज कराते हुए प्रतिस्पर्धा को और कड़ा कर दिया।

    सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार रात 9 बजे तक ‘ऐल्फा’ ने लगभग 7.45 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इसी समय तक ‘वेलकम 3’ ने करीब 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे साफ संकेत मिलता है कि ‘ऐल्फा’ की एंट्री ने अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई की रफ्तार को प्रभावित किया है।

    यह भी पढें MP Police Transfer 2026: मध्य प्रदेश में 65 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले

    ‘वेलकम 3’ की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सातवें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये और छठे दिन 6.15 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि आठवें दिन यह आंकड़ा और नीचे आ गया।

    वहीं, हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर रहा। पहले दिन रात 9 बजे तक फिल्म केवल 31 लाख रुपये ही कमा सकी।

    तीनों फिल्मों की कमाई के अंतिम आंकड़े 4 जुलाई (शनिवार) सुबह तक आने की उम्मीद है, जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर असली स्थिति और स्पष्ट होगी।

    स्टारकास्ट की बात करें तो ‘वेलकम 3’ में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पाटनी, रवीना टंडन और अरशद वारसी समेत कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं ‘ऐल्फा’ में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि ऋतिक रोशन का कैमियो भी फिल्म में चर्चा में है।

    Latest articles

    कराची के मंदिर में ‘रामायण’ की धूम, रणबीर-यश के पोस्टर पर लगे जय श्रीराम के नारे

    मुंबई। Ramayana Movie : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’...

    महिला का दावा-मंत्री नागर सिंह चौहान के साथ 20 साल से रिश्ते में 

    भोपाल/आलीराजपुर। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान को लेकर एक महिला के वीडियो...

    सुप्रीम कोर्ट सख्त, डिजिटल ठगी पर बैंकों की जवाबदेही तय करने पर जोर

    नई दिल्ली। डिजिटल गिरफ्तारी और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट...

    यूपी चुनाव से पहले भाजपा का मंथन तेज, नितिन नवीन ने महासचिवों संग बनाई रणनीति

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियों और राजनीतिक गतिविधियों...

    More like this

    कराची के मंदिर में ‘रामायण’ की धूम, रणबीर-यश के पोस्टर पर लगे जय श्रीराम के नारे

    मुंबई। Ramayana Movie : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’...

    महिला का दावा-मंत्री नागर सिंह चौहान के साथ 20 साल से रिश्ते में 

    भोपाल/आलीराजपुर। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान को लेकर एक महिला के वीडियो...

    सुप्रीम कोर्ट सख्त, डिजिटल ठगी पर बैंकों की जवाबदेही तय करने पर जोर

    नई दिल्ली। डिजिटल गिरफ्तारी और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट...