More
    Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून का जोर, 9 जिलों में...

    MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून का जोर, 9 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने रविवार के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार वर्षा के कारण कई नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं और ग्रामीण इलाकों का संपर्क भी प्रभावित हुआ है।

    9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान 4 से 8 इंच तक वर्षा हो सकती है।

    इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

    मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

    20 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट

    शनिवार को प्रदेश के बैतूल, धार, इंदौर, खरगोन, पचमढ़ी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, हरदा, सीहोर, पन्ना, बड़वानी, देवास और रतलाम सहित 20 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है।

    धार प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बैतूल में 26 डिग्री, मलाजखंड में 26.5 डिग्री, खंडवा में 28.1 डिग्री और सिवनी में 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बड़े शहरों में इंदौर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री, भोपाल 30.8 डिग्री, उज्जैन 31.8 डिग्री, जबलपुर 33.8 डिग्री और ग्वालियर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने, अनावश्यक यात्रा न करने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

    Latest articles

    Bhopal Ganeshotsav 2026: बप्पा की एंट्री शुरू, गूंजे ‘गणपति मोरया’ के जयकारे

    भोपाल। गणेशोत्सव शुरू होने से पहले ही राजधानी भोपाल में उत्सव का माहौल बनने...

    भोपाल में ‘हनुमान अंश’ की टीम से रूबरू होंगे दर्शक, पार्वती माई, गोपाल और चांद चोर आएंगे सामने

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार इस वीकेंड भोपाल में दर्शकों से सीधे रूबरू...

    ‘हनुमान अंश’ ने छेड़ी बहस: क्या सिनेमा फिर लौटा रहा है समाज के खोए हुए मूल्य? दर्शकों ने दिए बेबाक जवाब

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों और प्रबुद्ध नागरिकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने...

    MBBS Seats: देश में 13,186 नई सीटें बढ़ीं, MP को मिलीं 520 सीटें

    नई दिल्ली। मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग...

    More like this

    Bhopal Ganeshotsav 2026: बप्पा की एंट्री शुरू, गूंजे ‘गणपति मोरया’ के जयकारे

    भोपाल। गणेशोत्सव शुरू होने से पहले ही राजधानी भोपाल में उत्सव का माहौल बनने...

    भोपाल में ‘हनुमान अंश’ की टीम से रूबरू होंगे दर्शक, पार्वती माई, गोपाल और चांद चोर आएंगे सामने

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार इस वीकेंड भोपाल में दर्शकों से सीधे रूबरू...

    ‘हनुमान अंश’ ने छेड़ी बहस: क्या सिनेमा फिर लौटा रहा है समाज के खोए हुए मूल्य? दर्शकों ने दिए बेबाक जवाब

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों और प्रबुद्ध नागरिकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने...