More
    Homeमध्यप्रदेशMP BJP State Executive Committee 2026: भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित,...

    MP BJP State Executive Committee 2026: भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 नेताओं को सदस्य बनाया

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी सूची में कुल 106 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

    नई कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है। वहीं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल के समर्थकों को भी संगठन में अहम जिम्मेदारी मिली है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यसमिति की सूची जारी करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया। प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न संभागों, जिलों, मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं संयोजकों को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

    राजनीतिक दृष्टि से नई कार्यसमिति को आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को भी प्राथमिकता दी गई है।

    Latest articles

    मन, शरीर और आत्मा के लिए क्यों जरूरी है मेडिटेशन?

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक अशांति तेजी से बढ़...

    दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी-घनश्याम सिंह के बीच कांटे की टक्कर

    भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प...

    NEET प्रदर्शन केस: FIR वापस लेने की तैयारी, 2500 संदिग्धों पर दिल्ली पुलिस की नजर

    साजिश की जांच जारी, CCTV, मोबाइल डेटा और फेस रिकग्निशन से जुटाए जा रहे सबूत नई...

    आज अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, फिर लौटेंगे लद्दाख

    नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से छुट्टी...

    More like this