More
    HomeमनोरंजनLove & War: विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी

    Love & War: विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी

    Published on

    spot_img

    मुंबई। Love and War : संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब फिल्म से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। 26 सितंबर को भंसाली प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर विक्की कौशल का लुक साझा किया, जिसमें उनका अंदाज बेहद दमदार और प्रभावशाली नजर आ रहा है।

    फिल्म के फर्स्ट लुक में विक्की कौशल मुंह में सिगरेट दबाए दिखाई दे रहे हैं। वह लाइटर से सिगरेट जलाते नजर आते हैं। चेहरे के हाव-भाव और आंखों में दिख रहा तेवर उनके

    किरदार के गंभीर और रहस्यमयी अंदाज की झलक देता है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, ‘नजरें मिलेंगी… लेकिन हटेंगी नहीं।’

    सोशल मीडिया पर छाया विक्की का लुक

    विक्की कौशल का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। आलिया भट्ट ने फायर इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। विक्की के भाई सनी कौशल ने भी पोस्ट पर उत्साह जताते हुए लिखा, ‘अरे भाई… भाई… भाई।’ सोनम कपूर समेत कई सितारों ने भी फायर इमोजी के साथ विक्की के लुक पर प्रतिक्रिया दी। वहीं, प्रशंसक भी कमेंट बॉक्स में अभिनेता के नए अंदाज की तारीफ करते नजर आए।

    रणबीर और आलिया के लुक भी पहले आ चुके हैं

    इससे पहले ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक भी जारी किए जा चुके हैं। रणबीर के लुक ने जहां प्रशंसकों का ध्यान खींचा, वहीं आलिया भट्ट की कैबरे अंदाज वाली पहली झलक भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। अब फिल्म के तीनों प्रमुख कलाकारों के लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

    21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

    ‘लव एंड वॉर’ का निर्देशन मशहूर फिल्मकार संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और कलाकारों की जोड़ी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब दर्शकों की नजर फिल्म की अगली झलक और ट्रेलर पर टिकी है।

     

    Latest articles

    शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, निफ्टी 250 अंक फिसला

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में 28 अक्टूबर को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स...

    सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने हाईकोर्ट में दी एफआईआर को चुनौती, जमीन सौदे में भूमिका से किया इनकार

    जबलपुर। धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहीं...

    MP Weather Alert: तूफान अर्नब का असर, मध्यप्रदेश के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर थमने का...

    इजराइल चुनाव: बहुमत के लिए जूझ रहे नेतन्याहू, सत्ता की चाबी अरब दलों के हाथ

    तेल अवीव। Israel Election 2026: इजराइल के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की...

    More like this

    शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, निफ्टी 250 अंक फिसला

    मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में 28 अक्टूबर को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स...

    सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने हाईकोर्ट में दी एफआईआर को चुनौती, जमीन सौदे में भूमिका से किया इनकार

    जबलपुर। धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहीं...

    MP Weather Alert: तूफान अर्नब का असर, मध्यप्रदेश के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट

    भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर थमने का...