More
    Homeमनोरंजन'जना नायकन' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

    ‘जना नायकन’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

    Published on

    spot_img

    मुंबई। तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की बहुप्रतीक्षित और कथित तौर पर आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ आखिरकार करीब सात महीने की देरी के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े मजबूत ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं।

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन शाम तक करीब 25.99 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि नाइट शोज में दर्शकों की अच्छी संख्या मिलने पर फिल्म का पहले दिन का कुल कलेक्शन 35 से 40 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

    हालांकि, यदि विजय की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों से तुलना करें तो ‘लियो’ का रिकॉर्ड अभी भी कायम रहने की संभावना है। साल 2023 में रिलीज हुई ‘लियो’ ने पहले दिन भारत में 64.80 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी, जो विजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जाती है।

    विजय की अन्य सफल फिल्मों की बात करें तो ‘बीस्ट’ ने पहले दिन 49.30 करोड़ रुपये, जबकि ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) ने 44 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में ‘जना नायकन’ इन फिल्मों के पहले दिन के रिकॉर्ड से पीछे दिखाई दे रही है।

    300 करोड़ रुपये में हुआ ‘जना नायकन’ का निर्माण 

    फिल्म के बजट को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जना नायकन’ का निर्माण 300 से 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में हुआ है। यदि न्यूनतम बजट 300 करोड़ रुपये भी माना जाए, तो फिल्म को लागत निकालने और बड़ी सफलता हासिल करने के लिए पहले वीकेंड के साथ-साथ आने वाले दिनों में भी मजबूत प्रदर्शन करना होगा।

    विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और शुरुआती प्रतिक्रिया को देखते हुए ट्रेड विश्लेषकों को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड में अपनी कमाई में और तेजी ला सकती है।

    Latest articles

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...

    BJP ने मोर्चों के प्रभारी बदले: लाल सिंह आर्य को किसान मोर्चे, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अपने विभिन्न मोर्चों के...

    More like this