More
    Homeसंपादकीयजब आईएएस अधिकारी सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा?

    जब आईएएस अधिकारी सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा?

    Published on

    spot_img

    IAS Rakesh Agrawal Murder: भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके ही घर में गला रेतकर हत्या ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल सीधा है—जब प्रशासनिक तंत्र का हिस्सा रहे एक वरिष्ठ अधिकारी अपने घर में सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर कितना आश्वस्त हो सकता है? यह घटना सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि उस भरोसे पर भी गंभीर चोट है जो नागरिक कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था पर करते हैं।

    अग्रवाल की हत्या की जांच में पुलिस लूट, निजी विवाद और पुराने लेनदेन समेत कई पहलुओं को खंगाल रही है। घर पर काम करने वाला केयरटेकर भी जांच के केंद्र में है और उसकी तलाश की जा रही है। जब तक जांच पूरी नहीं होती, हत्या की वजह और किसी व्यक्ति की भूमिका पर अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। लेकिन इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की उन खामियों को जरूर सामने ला दिया है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    सबसे बड़ा सवाल घरेलू सहायकों के सत्यापन का है। बुजुर्गों और अकेले रहने वाले लोगों के घरों में केयरटेकर, ड्राइवर या अन्य कर्मचारी भरोसे के आधार पर प्रवेश पाते हैं। ऐसे में पुलिस वेरिफिकेशन, पहचान की पुष्टि, पूर्व रोजगार का रिकॉर्ड और संदर्भों की जांच महज औपचारिकता नहीं होनी चाहिए। जिस एजेंसी के माध्यम से कर्मचारी उपलब्ध कराया गया, उसकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

    इस हत्या के बाद यह सवाल भी उठना स्वाभाविक है कि क्या अपराधियों के मन से पुलिस का भय कम हो रहा है? यदि अपराधी यह मानने लगें कि कानून का शिकंजा कमजोर है और कार्रवाई से बच निकलने की गुंजाइश है, तो यह किसी भी शहर की सुरक्षा के लिए गंभीर संकेत है। जनता में पुलिस की प्रभावशीलता और भ्रष्टाचार को लेकर उठती आशंकाओं को केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप मानकर खारिज करने के बजाय पुलिस व्यवस्था को अपने काम से भरोसा कायम करना होगा।

    कानून-व्यवस्था की असली परीक्षा घटना के बाद बयान देने में नहीं, अपराध को रोकने और अपराधी तक शीघ्र पहुंचने में है। राकेश अग्रवाल हत्याकांड में दोषियों की पहचान और उन्हें कानून के सामने लाना जरूरी है, लेकिन उससे भी जरूरी है कि इस घटना से सबक लिया जाए। राजधानी में बुजुर्गों, अकेले रहने वाले नागरिकों और घरों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सत्यापन और निगरानी की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।

    क्योंकि सवाल केवल एक आईएएस अधिकारी की सुरक्षा का नहीं है। सवाल उस आम आदमी के भरोसे का है, जो अपने घर के दरवाजे बंद करके यह उम्मीद करता है कि बाहर कानून जाग रहा है।


    Latest articles

    पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी से नाराज मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल ने भी खरगे को घेरा

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की...

    MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, करवा चौथ पर चांद दिखने में हो सकती है परेशानी

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम बदलने...

    भोपाल ISBT में भीषण आग, वर्मा ट्रेवल्स की 7 बसें जलकर खाक

    भोपाल। Major fire at Bhopal ISBT, 7 Verma Travels buses gutted: राजधानी भोपाल के...

    भारत ने जिम्बाब्वे को 121 रन से हराया, वनडे सीरीज पर कब्जा

    वडोदरा। india vs-zimbabwe women cricket : हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतकों...

    More like this

    पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी से नाराज मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल ने भी खरगे को घेरा

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की...

    MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, करवा चौथ पर चांद दिखने में हो सकती है परेशानी

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम बदलने...

    भोपाल ISBT में भीषण आग, वर्मा ट्रेवल्स की 7 बसें जलकर खाक

    भोपाल। Major fire at Bhopal ISBT, 7 Verma Travels buses gutted: राजधानी भोपाल के...