More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में करंट से भाजयुमो नेता की मौत की जांच, चार सदस्यीय...

    भोपाल में करंट से भाजयुमो नेता की मौत की जांच, चार सदस्यीय समिति गठित; 5 दिन में देगी रिपोर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भोपाल महानगर के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की करंट लगने से हुई मौत के मामले में जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। भोपाल कलेक्टर के निर्देश पर घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति को पांच दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

    दिव्यऋषि तिवारी की मौत बिजली के खंभे से करंट लगने के बाद हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस खंभे से करंट लगा, वह नगर निगम का बताया जा रहा है। हालांकि खंभे में करंट कैसे आया और इसके लिए कौन-से कारण जिम्मेदार रहे, इसकी जांच की जा रही है।

    इधर, सोमवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एमपी नगर थाने पहुंचे और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

    चार अधिकारियों की समिति करेगी जांच

    कलेक्टर द्वारा गठित जांच समिति में अपर कलेक्टर सुमित पांडे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनीष शर्मा, बिजली विभाग के कार्यपालिका नियंत्रक मोहम्मद जावेद और अधीक्षण अभियंता प्रदीप सिंह चौहान को शामिल किया गया है।

    समिति हादसे के कारणों के साथ बिजली के खंभे और विद्युत व्यवस्था से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच करेगी। इसके अलावा यह भी पता लगाया जाएगा कि घटना में किसी स्तर पर लापरवाही हुई थी या नहीं। समिति को अपनी रिपोर्ट पांच दिन के भीतर जिला प्रशासन को सौंपनी है।

    मुख्यमंत्री ने जताया दुख

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिव्यऋषि तिवारी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना को लेकर जिला प्रशासन को जांच करने और वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


    Latest articles

    मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर गिरी लकड़ी, मां-बेटे समेत तीन की मौत

    छतरपुर। छतरपुर जिले में  चंदला थाना क्षेत्र में लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते...

    करवा चौथ कल: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत

    करवा चौथ 2026: शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि उज्जैन। पति की लंबी...

    तीन बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज यादव का निधन, फ्लैट में मृत मिले

    नई दिल्ली। भारतीय पैरा एथलेटिक्स के दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी और तीन बार एशियन...

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

    भोपाल/नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा...

    More like this

    मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर गिरी लकड़ी, मां-बेटे समेत तीन की मौत

    छतरपुर। छतरपुर जिले में  चंदला थाना क्षेत्र में लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते...

    करवा चौथ कल: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत

    करवा चौथ 2026: शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि उज्जैन। पति की लंबी...

    तीन बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज यादव का निधन, फ्लैट में मृत मिले

    नई दिल्ली। भारतीय पैरा एथलेटिक्स के दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी और तीन बार एशियन...