More
    Homeमध्यप्रदेशभोपाल में करंट से भाजयुमो नेता की मौत: डिवाइडर पर पोल पकड़ते...

    भोपाल में करंट से भाजयुमो नेता की मौत: डिवाइडर पर पोल पकड़ते ही लगा जोरदार झटका

    Published on

    spot_img

    भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में रविवार रात करंट की चपेट में आने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। हादसा रात करीब 9 बजे डीबी मॉल के सामने सड़क किनारे हुआ। बताया गया कि सड़क पार करने के दौरान डिवाइडर पर चढ़े दिव्यऋषि ने सहारे के लिए बिजली के पोल को हाथ लगाया, तभी उन्हें जोरदार करंट लग गया। गंभीर हालत में उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    पोल पकड़ते ही लगा जोरदार झटका

    प्रत्यक्षदर्शी हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी के मुताबिक, दिव्यऋषि तिवारी सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सहारे के लिए सड़क किनारे लगे पोल को एक हाथ से पकड़ लिया। दूसरे हाथ से दीवार का सहारा लेने की कोशिश करते समय उन्हें पोल में दौड़ रहे करंट का जोरदार झटका लगा और वे मौके पर गिर पड़े।

    हादसे में एक महिला के भी करंट की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने दोनों को संभाला।

    पुलिसकर्मियों ने दिया सीपीआर, एम्स में मौत

    करंट लगने के बाद दिव्यऋषि तिवारी की हालत गंभीर हो गई। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और उन्हें सीपीआर दिया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एम्स ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

    मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान लगाया गया था पोल

    प्रत्यक्षदर्शी पुलिसकर्मी के अनुसार, जिस पोल से हादसा हुआ, उसे मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान लगाया गया था। पोल के आसपास तार खुले होने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पोल में करंट कैसे पहुंचा और खुले तार वहां किस स्थिति में थे।

    एमपी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

    हादसे की सूचना मिलते ही एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े बिजली के पोल, कनेक्शन, खुले तार और निर्माण कार्य की स्थिति की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां कैसे बनीं।


    Latest articles

    मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर गिरी लकड़ी, मां-बेटे समेत तीन की मौत

    छतरपुर। छतरपुर जिले में  चंदला थाना क्षेत्र में लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते...

    करवा चौथ कल: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत

    करवा चौथ 2026: शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि उज्जैन। पति की लंबी...

    तीन बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज यादव का निधन, फ्लैट में मृत मिले

    नई दिल्ली। भारतीय पैरा एथलेटिक्स के दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी और तीन बार एशियन...

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

    भोपाल/नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा...

    More like this

    मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर गिरी लकड़ी, मां-बेटे समेत तीन की मौत

    छतरपुर। छतरपुर जिले में  चंदला थाना क्षेत्र में लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते...

    करवा चौथ कल: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत

    करवा चौथ 2026: शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि उज्जैन। पति की लंबी...

    तीन बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज यादव का निधन, फ्लैट में मृत मिले

    नई दिल्ली। भारतीय पैरा एथलेटिक्स के दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी और तीन बार एशियन...