More
    Homeमध्यप्रदेशMP Weather: मानसून विदाई से पहले फिर बदला मौसम, 13 जिलों में...

    MP Weather: मानसून विदाई से पहले फिर बदला मौसम, 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का एक और मजबूत दौर शुरू हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब मजबूत मौसमी सिस्टम में बदल गया है। इसके प्रभाव से शुक्रवार, 25 सितंबर को प्रदेश के 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बारिश का असर सबसे ज्यादा रहेगा। कुछ स्थानों पर चार इंच से अधिक बारिश होने की संभावना है।

    25-26 सितंबर को पूर्वी मप्र में ज्यादा असर

    मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का जोर रहेगा। 27 सितंबर को भी कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

    शुक्रवार को टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

    वहीं भिंड, दतिया, निवाड़ी, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    मानसून विदाई से पहले बारिश का तीसरा दौर

    मध्य प्रदेश में मानसून का आधिकारिक सीजन 30 सितंबर तक माना जाता है। मानसून की विदाई में अब करीब छह दिन बाकी हैं। इससे पहले प्रदेश में बारिश के दो दौर आ चुके हैं और अब सितंबर के अंतिम सप्ताह में तीसरे मजबूत दौर ने दस्तक दी है।

    मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के अनुसार 25 और 26 सितंबर को मौसमी सिस्टम का प्रभाव अधिक रहेगा। 27 सितंबर को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

    सामान्य से 2.4 इंच पीछे बारिश

    बारिश के नए दौर के बावजूद मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का आंकड़ा अभी सामान्य से कम है। प्रदेश में अब तक 873.4 मिमी यानी 34.4 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा करीब 935.1 मिमी यानी 36.8 इंच है। इस तरह प्रदेश में अब तक करीब 2.4 इंच यानी 7 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

    पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की कमी करीब 2 प्रतिशत है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।

    23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

    प्रदेश के अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

    इसके बावजूद कई जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे बना हुआ है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में होने वाली बारिश से प्रदेश की कुल बारिश में कमी और घटने की उम्मीद है।

    जून की कमी अब भी बरकरार

    इस मानसून सीजन में जून सबसे कमजोर रहा था। जून में सामान्य से करीब 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। इसके बाद जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश हुई और दोनों महीनों में बारिश का कोटा पूरा हुआ। हालांकि जून की कमी पूरी तरह भर नहीं सकी।

    अब 25 और 26 सितंबर को होने वाली बारिश से मानसून की कुल बारिश का आंकड़ा सामान्य के और करीब पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद मानसून की विदाई की गतिविधियां शुरू होने की संभावना रहेगी।

    Latest articles

    मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर गिरी लकड़ी, मां-बेटे समेत तीन की मौत

    छतरपुर। छतरपुर जिले में  चंदला थाना क्षेत्र में लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते...

    करवा चौथ कल: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत

    करवा चौथ 2026: शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि उज्जैन। पति की लंबी...

    तीन बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज यादव का निधन, फ्लैट में मृत मिले

    नई दिल्ली। भारतीय पैरा एथलेटिक्स के दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी और तीन बार एशियन...

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

    भोपाल/नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा...

    More like this

    मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर गिरी लकड़ी, मां-बेटे समेत तीन की मौत

    छतरपुर। छतरपुर जिले में  चंदला थाना क्षेत्र में लकड़ी से लदे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते...

    करवा चौथ कल: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत

    करवा चौथ 2026: शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि उज्जैन। पति की लंबी...

    तीन बार के एशियन पैरा गेम्स चैंपियन नीरज यादव का निधन, फ्लैट में मृत मिले

    नई दिल्ली। भारतीय पैरा एथलेटिक्स के दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी और तीन बार एशियन...