More
    HomeमनोरंजनHanuman Ansh Box Office: 2 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए 61.88...

    Hanuman Ansh Box Office: 2 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए 61.88 करोड़, मुनाफे में बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

    Published on

    spot_img

    मुंबई। नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई को लेकर सुर्खियों में है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में अब तक 61.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। कम बजट में इतनी बड़ी कमाई के चलते फिल्म को 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में गिना जा रहा है।

    2 करोड़ के बजट में करीब 60 करोड़ का मुनाफा

    ‘हनुमान अंश’ की लागत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि इसका घरेलू नेट कलेक्शन 61.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस हिसाब से फिल्म ने अपनी लागत निकालने के बाद करीब 59.88 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। बजट के मुकाबले फिल्म की कमाई करीब 30 गुना है।

    ‘धुरंधर 2’ से कम कलेक्शन, लेकिन मुनाफे के मामले में आगे

    कुल कमाई के मामले में ‘हनुमान अंश’ ‘धुरंधर 2’ से काफी पीछे है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1149.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि ‘हनुमान अंश’ का बजट बेहद कम होने के कारण रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) के मामले में यह फिल्म बड़े बजट की फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है।

    विशाल चतुर्वेदी ने किया निर्देशन

    फिल्म का निर्देशन और लेखन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। इसमें शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। महाराज जी का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया है। फिल्म की अवधि करीब 150 मिनट है।

    फिल्म को दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे अब वर्ल्डवाइड रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।

    ‘हनुमान अंश’ का कमाई गणित

    फिल्म का बजट: करीब 2 करोड़ रुपये
    भारत में नेट कलेक्शन: 61.88 करोड़ रुपये
    अनुमानित मुनाफा: करीब 59.88 करोड़ रुपये
    बजट के मुकाबले कमाई: करीब 30 गुना
    अनुमानित ROI: करीब 2994 प्रतिशत

    Latest articles

    MP यात्री परिवहन विजन समिट 2026: 11 सितंबर से इंदौर में मंथन, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

    भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने...

    MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

    भोपाल। मप्र हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अल्पेश यशवंत कोगजे ने...

    IND vs AFG T20: हर्षित राणा टीम से बाहर, यश ठाकुर की एंट्री; जानें भारत की अपडेटेड टीम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय...

    BJP ने मोर्चों के प्रभारी बदले: लाल सिंह आर्य को किसान मोर्चे, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अपने विभिन्न मोर्चों के...

    More like this