More
    Homeमध्यप्रदेशMP Weather: मप्र में आज फिर झमाझम बारिश, 17 जिलों में भारी...

    MP Weather: मप्र में आज फिर झमाझम बारिश, 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सागर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश का सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से चार इंच तक बारिश हो सकती है।

    भारी बारिश की चेतावनी वाले जिलों में शिवपुरी, विदिशा, गुना, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, मंडला और अनूपपुर शामिल हैं। भोपाल समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं।

    भोपाल में बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही और देर रात तक पानी बरसता रहा। वहीं, सीहोर में तेज बारिश के दौरान दिन में ही अंधेरा छा गया।

    29 अगस्त से बारिश की रफ्तार होगी कम

    मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 अगस्त को प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद 29 और 30 अगस्त को तेज बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। फिलहाल मानसून ट्रफ, कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिसके कारण बारिश हो रही है। अगले दो दिनों के बाद इन सिस्टम के कमजोर होने की संभावना है। हालांकि, सितंबर की शुरुआत में एक बार फिर बारिश तेज हो सकती है।

    ये भी पढ़ें

    नेपाल में बाढ़ से तबाही: 165 मौतें, 1000 से ज्यादा लापता; 133 भारतीय भी शामिल

    39 जिलों में अब भी बारिश की कमी

    प्रदेश में अच्छी बारिश के बावजूद कई जिलों में मानसून की कुल बारिश सामान्य से कम है। पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में करीब 19 प्रतिशत तक बारिश की कमी बताई गई है।

    बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और डिंडोरी समेत कई जिलों में सामान्य से 3 से 50 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

    पश्चिमी मध्यप्रदेश के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में भी सामान्य से 3 से 49 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

    16 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

    इसके विपरीत अनूपपुर, डिंडोरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

    जून की बारिश की कमी अब भी बरकरार

    जून में मध्यप्रदेश में सामान्य से करीब 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई में तेज बारिश के कारण स्थिति में सुधार हुआ और महीने का बारिश कोटा पूरा हो गया। इसके बाद मानसून में दो बार ब्रेक आया, जिससे कई दिनों तक बारिश कमजोर रही।

    अगस्त के अंतिम सप्ताह में सक्रिय हुए मजबूत मौसम सिस्टम ने बारिश की रफ्तार फिर बढ़ाई है। इसके बावजूद पूरे मानसून सीजन में अब भी करीब 13 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है।

    मध्यप्रदेश में सामान्य मानसूनी बारिश करीब 37.3 इंच मानी जाती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे जिलों में सामान्य बारिश करीब 38 से 39 इंच के आसपास रहती है।

     

    Latest articles

    MP में 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, रीवा में दो अपर आयुक्त राजस्व

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश...

    MP BJP Seva Sankalp Abhiyan: 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, 71 हजार बूथों पर दीपोत्सव और 97 हजार आंगनवाड़ियों में होंगे कार्यक्रम

    भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान...

    Mirzapur The Movie Box Office: पहले हफ्ते में 152.55 करोड़ की कमाई, 2026 की तीसरी 150 करोड़ क्लब वाली हिंदी फिल्म

    मुंबई। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए...

    MP News: भोपाल के विकास चौधरी का दिल इराकी मरीज के सीने में धड़का, अंगदान से 4 लोगों को मिला नया जीवन

    भोपाल। राजधानी भोपाल के 53 वर्षीय व्यवसायी विकास चौधरी के निधन के बाद उनके...

    More like this

    MP में 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, रीवा में दो अपर आयुक्त राजस्व

    भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश...

    MP BJP Seva Sankalp Abhiyan: 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, 71 हजार बूथों पर दीपोत्सव और 97 हजार आंगनवाड़ियों में होंगे कार्यक्रम

    भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान...

    Mirzapur The Movie Box Office: पहले हफ्ते में 152.55 करोड़ की कमाई, 2026 की तीसरी 150 करोड़ क्लब वाली हिंदी फिल्म

    मुंबई। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए...