More
    Homeमध्यप्रदेशMP Weather Alert: आज शिवपुरी-श्योपुर में भारी बारिश, कल से जबलपुर-रीवा-शहडोल में...

    MP Weather Alert: आज शिवपुरी-श्योपुर में भारी बारिश, कल से जबलपुर-रीवा-शहडोल में झमाझम

    Published on

    spot_img

    भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को शिवपुरी और श्योपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दोनों जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं, इसके बाद जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में तीन दिन तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

    मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

    24 घंटे में खरगोन में 8 इंच से ज्यादा बारिश

    बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून ने जोर पकड़ा। खरगोन में सबसे ज्यादा 8.1 इंच बारिश दर्ज की गई। खंडवा में 5.5 इंच और गुना में 4.6 इंच पानी गिरा। भोपाल में 70.6 मिलीमीटर यानी करीब 2.8 इंच बारिश दर्ज हुई।

    इसके अलावा धार, राजगढ़, शिवपुरी, दतिया, उज्जैन, सीधी और इंदौर समेत कई जिलों में भी तेज बारिश हुई। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

    अब पूर्वी मध्यप्रदेश में भारी बारिश का फोकस

    मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र और मानसून की द्रोणिका सक्रिय है। दक्षिणी हिस्से से भी एक द्रोणिका गुजर रही है। इन मौसमी सिस्टम के कारण पिछले 48 घंटे से मध्यप्रदेश में बारिश का दौर बना हुआ है और गुरुवार को भी इसका असर जारी रहेगा।

    इसके बाद एक और कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में दिखाई दे सकता है। ऐसे में जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

    43 जिलों में अब भी बारिश का घाटा

    प्रदेश में लगातार बारिश के बावजूद कई जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश की कमी करीब 19 प्रतिशत तक है।

    बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में सामान्य से 5 से 52 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

    वहीं पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 4 से 46 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

    सिर्फ 12 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

    मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में ही सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

    जून में प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश से स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन इसके बाद मानसून दो बार कमजोर पड़ा और कई दिनों तक बारिश थमी रही। जुलाई के आखिरी सप्ताह में मानसून सिस्टम के सक्रिय होने से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हुआ।

    इसके बावजूद मध्यप्रदेश में अब तक कुल बारिश सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम है। जुलाई का मासिक बारिश कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन जून में हुई कमी अभी पूरी नहीं हो सकी है।

    MP में सामान्य मानसूनी बारिश 37.3 इंच

    मध्यप्रदेश में पूरे मानसून सीजन के दौरान सामान्य बारिश करीब 37.3 इंच मानी जाती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सामान्य बारिश का आंकड़ा करीब 38 से 39 इंच रहता है।

    मौसम विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पूर्वी मध्यप्रदेश में होने वाली भारी बारिश से प्रदेश में बारिश की कमी कुछ हद तक कम हो सकती है।

     

    Latest articles

    Bhopal Ganeshotsav 2026: बप्पा की एंट्री शुरू, गूंजे ‘गणपति मोरया’ के जयकारे

    भोपाल। गणेशोत्सव शुरू होने से पहले ही राजधानी भोपाल में उत्सव का माहौल बनने...

    भोपाल में ‘हनुमान अंश’ की टीम से रूबरू होंगे दर्शक, पार्वती माई, गोपाल और चांद चोर आएंगे सामने

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार इस वीकेंड भोपाल में दर्शकों से सीधे रूबरू...

    ‘हनुमान अंश’ ने छेड़ी बहस: क्या सिनेमा फिर लौटा रहा है समाज के खोए हुए मूल्य? दर्शकों ने दिए बेबाक जवाब

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों और प्रबुद्ध नागरिकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने...

    MBBS Seats: देश में 13,186 नई सीटें बढ़ीं, MP को मिलीं 520 सीटें

    नई दिल्ली। मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग...

    More like this

    Bhopal Ganeshotsav 2026: बप्पा की एंट्री शुरू, गूंजे ‘गणपति मोरया’ के जयकारे

    भोपाल। गणेशोत्सव शुरू होने से पहले ही राजधानी भोपाल में उत्सव का माहौल बनने...

    भोपाल में ‘हनुमान अंश’ की टीम से रूबरू होंगे दर्शक, पार्वती माई, गोपाल और चांद चोर आएंगे सामने

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार इस वीकेंड भोपाल में दर्शकों से सीधे रूबरू...

    ‘हनुमान अंश’ ने छेड़ी बहस: क्या सिनेमा फिर लौटा रहा है समाज के खोए हुए मूल्य? दर्शकों ने दिए बेबाक जवाब

    भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों और प्रबुद्ध नागरिकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने...