More
    Homeविदेशअमेरिका-ईरान युद्ध खत्म करने पर सहमत, 19 जून को होगी ऐतिहासिक डील;...

    अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म करने पर सहमत, 19 जून को होगी ऐतिहासिक डील; होर्मुज स्ट्रेट फिर खुलेगा

    Published on

    spot_img

    तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब खत्म होने की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। दोनों देशों ने युद्ध समाप्त करने के लिए एक शांति समझौते पर सहमति जता दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा कि ईरान के साथ समझौता लगभग पूरा हो चुका है।

    ईरान की ओर से भी आधिकारिक बयान जारी कर बताया गया कि कई महीनों तक चली कठिन और लंबी बातचीत के बाद दोनों देशों ने एक अहम डील को अंतिम रूप दे दिया है। इस समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हस्ताक्षर होने की संभावना है।

    47 साल बाद होगी हाई लेवल बैठक

    यदि यह समझौता तय समय पर होता है, तो यह 47 वर्षों में अमेरिका और ईरान के बीच पहली बड़ी उच्चस्तरीय बैठक होगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सबसे पहले इस शांति समझौते की जानकारी सार्वजनिक की और इसे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बड़ा कदम बताया।

    होर्मुज स्ट्रेट फिर खुलेगा

    ट्रम्प ने कहा कि समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोला जाएगा। उन्होंने ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की मंजूरी भी दे दी है। ट्रम्प ने अपने संदेश में लिखा:

    “दुनिया के जहाजों, अपने इंजन चालू करो। तेल को बहने दो।”

    यह बयान वैश्विक तेल बाजार और समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक है।

    ईरान की तीन बड़ी शर्तें

    ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समझौते में युद्ध और सैन्य कार्रवाई रोकने, होर्मुज स्ट्रेट खोलने, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने, ईरान के फ्रीज्ड फंड जारी करने और परमाणु कार्यक्रम व प्रतिबंधों पर 60 दिन की नई बातचीत शुरू करने जैसे बिंदु शामिल हैं।

    ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि आगे की बातचीत तभी आगे बढ़ेगी, जब अमेरिका तीन प्रमुख कदम उठाए:

    नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करना,

    सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकना,

    ईरान के फ्रीज्ड फंड जारी करना

    पिछले 24 घंटे की 5 बड़ी घटनाएं

    -पाकिस्तान ने सबसे पहले युद्धविराम और शांति समझौते की जानकारी दी।

    -ट्रम्प ने लेबनान पर इजराइली हमले की आलोचना की और कहा कि इससे शांति प्रक्रिया प्रभावित हुई।-अमेरिका-ईरान पीस डील की साइनिंग कुछ घंटों के लिए टली।

    -ओमान के पास संकट में फंसे भारतीय जहाज एमटी विराट-1 के सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित बचा लिए गए।

    -ईरान में कट्टरपंथी गुटों और रूढ़िवादी नेताओं ने अमेरिका से समझौते का विरोध तेज कर दिया है।

    वैश्विक असर पर दुनिया की नजर

    विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच यह समझौता सफलतापूर्वक लागू होता है, तो इससे मध्य पूर्व में तनाव कम होगा, वैश्विक तेल आपूर्ति स्थिर हो सकती है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को राहत मिलेगी। हालांकि, ईरान के अंदरूनी विरोध और क्षेत्रीय राजनीति के कारण आगे की प्रक्रिया अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

    Latest articles

    World Sickle Cell Day 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की MP सरकार की सराहना, समय से पहले पूरा हुआ स्क्रीनिंग लक्ष्य

    ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 1.32 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग कर मध्यप्रदेश ने बनाया...

    PM Kisan 23rd Installment: MP के 81 लाख किसानों को मिलेंगे 1,634 करोड़ रुपए, 20 जून को खातों में आएगी किस्त

    भोपाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत किसानों को...

    MP में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन! मानसून सत्र में आएगा सख्त कानून, 10 साल जेल और 3 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में अवैध कॉलोनियों के बढ़ते जाल पर रोक लगाने के लिए राज्य...

    NEET Re-Exam 2026: छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

    भोपाल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित...

    More like this

    World Sickle Cell Day 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की MP सरकार की सराहना, समय से पहले पूरा हुआ स्क्रीनिंग लक्ष्य

    ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 1.32 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग कर मध्यप्रदेश ने बनाया...

    PM Kisan 23rd Installment: MP के 81 लाख किसानों को मिलेंगे 1,634 करोड़ रुपए, 20 जून को खातों में आएगी किस्त

    भोपाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत किसानों को...

    MP में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन! मानसून सत्र में आएगा सख्त कानून, 10 साल जेल और 3 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में अवैध कॉलोनियों के बढ़ते जाल पर रोक लगाने के लिए राज्य...