More
    Homeमध्यप्रदेशट्रेन में तेज आवाज में गाने और रील चलाई तो खैर नहीं,...

    ट्रेन में तेज आवाज में गाने और रील चलाई तो खैर नहीं, देना होगा जुर्माना 

    Published on

    spot_img

    भोपाल। ट्रेन में मोबाइल पर तेज आवाज में गाने सुनना, वीडियो और रील चलाना या स्पीकर पर ऑडियो बजाना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने यात्रियों से मोबाइल का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करने और सहयात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने की अपील की है। रेलवे के अनुसार, संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर 1,000 रुपये तक का जुर्माना, छह महीने तक की जेल या दोनों की सजा हो सकती है।

    रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) अधिनियम, 2026 के तहत रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 145 में किए गए संशोधनों के संदर्भ में यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ट्रेन के डिब्बों, प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय जैसे सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में मोबाइल चलाने से दूसरे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। ऐसे मामलों में लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

    गाने सुनने के लिए ईयरफोन का करें इस्तेमाल

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने यात्रियों से गाने सुनने, वीडियो देखने और रील चलाने के दौरान ईयरफोन का इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मोबाइल के स्पीकर पर तेज आवाज में ऑडियो चलाने से बचना चाहिए। फोन पर बातचीत करते समय भी आवाज धीमी रखें, ताकि आसपास बैठे यात्रियों को परेशानी न हो।

    रात में तेज आवाज से दूसरे यात्रियों की नींद में खलल

    रेलवे ने विशेष रूप से रात के समय और वातानुकूलित कोच में शोर से बचने की सलाह दी है। तेज आवाज में गाने या वीडियो चलाने से सहयात्रियों की नींद और आराम प्रभावित हो सकता है। रेलवे का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक शोर से बचना और दूसरों की सुविधा तथा निजता का सम्मान करना सभी यात्रियों की जिम्मेदारी है।

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल इस तरह करें, जिससे दूसरे यात्रियों को असुविधा न हो। ईयरफोन का उपयोग करने और आवाज धीमी रखने से सफर को सभी के लिए सुविधाजनक बनाया जा सकता है।

    Latest articles

    भोपाल के ‘बम्बू मैन’ धर्मेंद्र रोहर बांस शिल्प से दे रहे पर्यावरण अनुकूल दीपावली को बढ़ावा

    भोपाल। दीपावली पर घरों को सजाने के लिए प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों की...

    दीपावली पर रेलवे की सौगात, दिल्ली-कोच्चुवेली स्पेशल ट्रेन के तीन-तीन फेरे; भोपाल-इटारसी में ठहराव

    भोपाल। दीपावली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली...

    रिटायर्ड आईएएस रमेश थेटे गिरफ्तार, भोपाल कोर्ट के वारंट पर नागपुर में कार्रवाई

    भोपाल। मप्र कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को भोपाल की अदालत से...

    संघ के शताब्दी वर्ष पर इंदौर में मंथन, सामाजिक एकजुटता और शाखा विस्तार पर जोर

    इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने जनसंख्या असंतुलन, धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग से संचालित आंदोलनों...

    More like this