More
    Homeमध्यप्रदेशएमपी में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के एसपी बदले

    एमपी में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के एसपी बदले

    Published on

    spot_img

    भोपाल। MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए पांच जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। गृह विभाग की ओर से बुधवार देर रात जारी आदेश के मुताबिक बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर, नर्मदापुरम और हरदा को नए पुलिस अधीक्षक मिले हैं। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय भोपाल, नगरीय पुलिस और विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

    अलीराजपुर, बैतूल और पन्ना में नए एसपी

    आदेश के अनुसार अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) पदस्थ किया गया है। उनकी जगह उज्जैन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के पुलिस अधीक्षक समर वर्मा को अलीराजपुर का नया एसपी बनाया गया है।

    बैतूल के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन को भोपाल नगरीय पुलिस में यातायात पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) रहे अमित सक्सेना को बैतूल का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

    इंदौर में साइबर पुलिस अधीक्षक रहे सव्यसाची सराफ अब पन्ना जिले के पुलिस अधीक्षक होंगे। वहीं, पन्ना की एसपी निवेदिता नायडू को सागर स्थित 10वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल का सेनानी बनाया गया है।

    नर्मदापुरम और हरदा में भी बदले पुलिस अधीक्षक

    नर्मदापुरम के एसपी साईकृष्ण एस. थोटा को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है। उनकी जगह उज्जैन स्थित 32वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल के सेनानी दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम की कमान सौंपी गई है।

    हरदा के पुलिस अधीक्षक शशांक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर भोपाल रेल पुलिस के एसपी अंकित जायसवाल को हरदा का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

    विशेष सशस्त्र बल की वाहिनियों में भी बदलाव

    पुलिस विभाग में किए गए फेरबदल के तहत विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

    इंदौर स्थित प्रथम वाहिनी के सेनानी अभिषेक आनंद को 15वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, इंदौर का सेनानी बनाया गया है। उन्हें पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी), इंदौर के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

    इसी तरह ग्वालियर स्थित 13वीं वाहिनी के सेनानी श्रुतकीर्ति सोमवंशी को दूसरी वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर का सेनानी नियुक्त किया गया है। उन्हें 14वीं वाहिनी, ग्वालियर के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

    किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी

    अधिकारी का नाम नई पदस्थापना
    रघुवंश कुमार सिंह डीआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल
    दीपक कुमार शुक्ला एसपी, नर्मदापुरम
    साईकृष्ण एस. थोटा एआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल
    वीरेंद्र जैन डीसीपी यातायात, भोपाल
    निवेदिता नायडू सेनानी, 10वीं वाहिनी, विसबल, सागर
    अंकित जायसवाल एसपी, हरदा
    अमित सक्सेना एसपी, बैतूल
    सव्यसाची सराफ एसपी, पन्ना
    समर वर्मा एसपी, अलीराजपुर
    अभिषेक आनंद सेनानी, 15वीं वाहिनी, विसबल, इंदौर; पीटीसी इंदौर के एसपी का अतिरिक्त प्रभार
    श्रुतकीर्ति सोमवंशी सेनानी, दूसरी वाहिनी, विसबल, ग्वालियर; 14वीं वाहिनी का अतिरिक्त प्रभार
    शशांक एआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल

     

     

    Latest articles

    भोपाल के ‘बम्बू मैन’ धर्मेंद्र रोहर बांस शिल्प से दे रहे पर्यावरण अनुकूल दीपावली को बढ़ावा

    भोपाल। दीपावली पर घरों को सजाने के लिए प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों की...

    दीपावली पर रेलवे की सौगात, दिल्ली-कोच्चुवेली स्पेशल ट्रेन के तीन-तीन फेरे; भोपाल-इटारसी में ठहराव

    भोपाल। दीपावली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली...

    रिटायर्ड आईएएस रमेश थेटे गिरफ्तार, भोपाल कोर्ट के वारंट पर नागपुर में कार्रवाई

    भोपाल। मप्र कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को भोपाल की अदालत से...

    ट्रेन में तेज आवाज में गाने और रील चलाई तो खैर नहीं, देना होगा जुर्माना 

    भोपाल। ट्रेन में मोबाइल पर तेज आवाज में गाने सुनना, वीडियो और रील चलाना...

    More like this

    भोपाल के ‘बम्बू मैन’ धर्मेंद्र रोहर बांस शिल्प से दे रहे पर्यावरण अनुकूल दीपावली को बढ़ावा

    भोपाल। दीपावली पर घरों को सजाने के लिए प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों की...

    दीपावली पर रेलवे की सौगात, दिल्ली-कोच्चुवेली स्पेशल ट्रेन के तीन-तीन फेरे; भोपाल-इटारसी में ठहराव

    भोपाल। दीपावली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली...

    रिटायर्ड आईएएस रमेश थेटे गिरफ्तार, भोपाल कोर्ट के वारंट पर नागपुर में कार्रवाई

    भोपाल। मप्र कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को भोपाल की अदालत से...