More
    Homeखेलफीफा वर्ल्ड कप 2026 के मंच पर छाईं नोरा फतेही, दमदार डांस...

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मंच पर छाईं नोरा फतेही, दमदार डांस परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल

    Published on

    spot_img

    टोरंटो। फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री, डांसर और सिंगर नोरा फतेही ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कनाडा के टोरंटो में आयोजित समारोह में नोरा की ऊर्जा, आकर्षक डांस मूव्स और दमदार मंचीय उपस्थिति ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

    फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट के विभिन्न मेजबान शहरों में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रमों में कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने हिस्सा लिया। टोरंटो में हुए समारोह में नोरा फतेही प्रमुख आकर्षण रहीं।

    समारोह की शुरुआत कनाडा की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली पारंपरिक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद नोरा फतेही ने फीफा एंथम “Siir Siir” पर मंच संभाला। इस खास प्रस्तुति में कलाकार वेजेड्रीम और संजॉय ने भी उनका साथ दिया। तीनों कलाकारों ने मिलकर इस आधिकारिक फीफा गीत को तैयार किया है, जिसमें मोरक्कन डारिजा, अरबी, फ्रेंच और अंग्रेजी भाषाओं का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
    नोरा लाल रंग की आकर्षक ड्रेस में मंच पर नजर आईं। उनके साथ सैकड़ों डांसर्स ने भी प्रस्तुति दी, जिससे पूरा स्टेडियम उत्साह से भर उठा। दर्शकों ने उनके डांस और परफॉर्मेंस का जमकर आनंद लिया।

    बता दें कि नोरा फतेही का जन्म कनाडा के टोरंटो शहर में हुआ था, जिसके चलते इस प्रस्तुति को उनके लिए भी खास माना जा रहा है। वे फुटबॉल की बड़ी प्रशंसक भी हैं और इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

    वहीं, अमेरिका में आयोजित उद्घाटन समारोह में पॉप स्टार शकीरा और केटी पेरी समेत कई वैश्विक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से फीफा विश्व कप 2026 के आगाज को यादगार बना दिया।

    Latest articles

    World Sickle Cell Day 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की MP सरकार की सराहना, समय से पहले पूरा हुआ स्क्रीनिंग लक्ष्य

    ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 1.32 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग कर मध्यप्रदेश ने बनाया...

    PM Kisan 23rd Installment: MP के 81 लाख किसानों को मिलेंगे 1,634 करोड़ रुपए, 20 जून को खातों में आएगी किस्त

    भोपाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत किसानों को...

    MP में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन! मानसून सत्र में आएगा सख्त कानून, 10 साल जेल और 3 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान

    भोपाल। मध्यप्रदेश में अवैध कॉलोनियों के बढ़ते जाल पर रोक लगाने के लिए राज्य...

    NEET Re-Exam 2026: छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

    भोपाल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित...

    More like this